ठाकुरद्वारा। सुरजन नगर मार्ग पर रविवार को हुई दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। शरीफ नगर निवासी मोहम्मद कैफ, सावेज और मोहम्मद रिजवान शाम करीब 5 बजे ठाकुरद्वारा आए थे। अपने परिवार में होने वाले होने वाली शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद में वहां से भेज दिया गया। दुर्घटना का आरोपी दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उधर नगर के कमालपुरी चौराहे उत्तराखंड काशीपुर की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार मोनिका सहित तीन लोग घायल हो गए उनका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।