कटघर के बलदेवपुरी निवासी रामकिशोर पीतल फर्म में काम करते हैं। उनकी परिवार में पत्नी क्रांति देवी और तीन बच्चे हैं। रामकिशोर के घर के पास एक एक मकान का निर्माण चल रहा है। करीब छह माह पहले शौचालय बनाने के लिए सेप्टिक टैंक बनाया गया था। जिसमें पानी भरकर बिना ढक्कन लगाए ही छोड़ दिया गया। मंगलवार शाम रामकिशोर का सबसे छोटा बेटा कार्तिक(3) घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते खेलते घर से बाहर निकल गया। इसी बीच बच्चा मां बाप की आंसों से ओछल होकर पड़ोसी के मकान में पहुंच गया। इसी दौरान खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिर गया।
टैंक में भरे पानी में बच्चा डूब गया। काफी देर बाद भी बच्चा घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इसी बीच परिजन पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चे की चप्पल सेप्टिक टैंक के पानी में पड़ी थी। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कटघर सीओ डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।