फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेलने के दौरान छत से गिरने से तीन साल की बच्ची मौत

Mon, 19 Jan 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। खेलने के दौरान छत से गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर का रहने वाला जुबैर ई-रिक्शा चालक है। रविवार की दोपहर उसकी तीन साल की बेटी जुनैरा खेल रही थी। वह किस वक्त दो मंजिला मकान की छत पर चली गई। इसका किसी को पता नहीं लग पाया। जब वह अचानक छत से रास्ते की ओर को नीचे गिरी तो उसकी मां नरगिस को पता लगा। उसके शोर मचाने पर परिवार व लोग पहुंचे। बच्ची को इलाज के लिए कांठ लेकर आए, लेकिन गंभीर हालत के कारण डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने देर शाम गमजदा माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर सहित तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें