फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दरोगा समेत तीन निलंबित, एसओ का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को हाईवे पर हादसे में दो कांवड़ियों की मौत के मामले में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि तीनों पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब थे और घटना के बाद भी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे, जिस कारण आक्रोशित कांविड़यों को समझाने में देरी हुई। वहीं डिडौली कोतवाली के एसओ सुनील मलिक का तबादला शासन स्तर से मऊ जनपद के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में कल्यानपुर गांव निवासी कक्षा ग्यारह का छात्र गौरव और इसी गांव का बीएससी का छात्र राहुल सोमवार की सुबह ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे । बाइक राहुल चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी गांव के सामने हाईवे के ओवरब्रिज से नीचे पहुंची तभी सामने से आ रही हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख पीछे से आ रहे अन्य हैदरगढ़ डिपो की बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा मुरादाबाद की ओर से आ रोडवेज की छह बसों में भी तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए कांवड़ियों हैदरगढ़ डिपो की बस के चालक के साथ भी मारपीट की थी। बसों में सवार यात्री आनन-फानन बाहर भागे। बाद में पुलिस ने उन्हें वैकल्पिक माध्यमों से आगे रवाना कराया था। इस मामले में रोडवेज बस के चालक नासिर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया था। कांवड़ियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया था। उन्होंने दोनों कांवड़ियों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया था। प्रकरण में एसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को घटना स्थल के पास सब सेक्टर रूट ड्यूटी पर तैनात दारोगा धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल हेमंत कुमार और नितिन कुमार की लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि तीनों पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट से गायब थे। घटना के बाद भी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे। जिस कारण आक्रोशित कांविड़यों को समझाने बुझाने में देरी हुई। जिस कारण कांवड़ियों ने आक्रोशित होकर बसों में तोड़फोड़ की। वहीं मुख्यालय स्तर से डिडौली कोतवाली के एसओ सुनील मलिक का तबादला मऊ जनपद के लिए कर दिया है। एसपी ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें