फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिंग रोड पर बनेंगे तीन आरओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाई जा रही रिंग रोड पर तीन आरओबी भी बनेंगे। एनएचएआई ने रेलवे ओवरब्रिज बनाने से पहले उनकी डिजाइन रेलवे को भेजी है। डिजाइन फाइनल होने पर एनएचएआई डेढ़ माह में आरओबी निर्माण का काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन


आबादी के साथ ही बढ़ती वाहनों की संख्या से शहर में जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। लोगों को जाम से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाने के निर्देश दिए थे, जिससे बाहरी प्रदेशों से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करके बाहर-बाहर ही निकल जाएं।
इसके लिए एनएचएआई 33 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण कर रहा है। इस रिंग रोड पर तीन रेलवे ओवरब्रिज भी बनेंगे। इनमें रेलवे के हकीमपुर लोदीपुर बिसनपुर रेलवे लाइन के बीच, अगवानपुर-हरथला रेलवे लाइन के बीच (उत्तर रेलवे के अंतर्गत) और सेहल हाल्ट और गोट के बीच (पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत) आरओबी का निर्माण होगा।
विज्ञापन

रेलवे की मंजूरी के लिए एनएचएआई ने तीनों आरओबी की डिजाइन उत्तर रेलवे मुरादाबाद और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को भेजी है। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार का कहना है कि डिजाइन स्वीकृत होने पर डेढ़ माह में ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य को रिंग रोड की कार्यदायी संस्था केसीसी करेगी।
-

11 अंडर पास निर्माणाधीन
एनएचएआई के अनुसार रिंग रोड पर 11 अंडरपास और 30 छोटी-बड़ी पुलिया निर्माणाधीन हैं। इनमें रामगंगा नदी पर पुल भी निर्माणाधीन है। नदी के पिलर जमीन से ऊपर आ गए हैं। सात अंडर पास का भी 50 प्रतिशत कार्य हो गया है। रिंग रोड का निर्माण करने के लिए शासन ने 655 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। मुआवजे और वन विभाग का बजट निर्माण से अलग है। रिंग रोड निर्माण की कुल लागत 12 सौ करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने रिंग रोड काम डेढ़ साल में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।


इन गांवों की जमीन रिंग रोड में शामिल

रिंग रोड के लिए अमरोहा जिले के औरंगाबाद, सिरसा मोहन की 13 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की गई है। इसके अलावा मुरादाबाद जिले के लोधीपुर राजपूत, पल्लूपुरा घोसी, धन्नूपुरा, चक गिरौड़ा, मोहरा, गुरेठा, उत्तमपुर बहलोलपुर, शाह आलमपुर, सिकंदरपुर, सलेमपुर बंगर, लोधीपुर जवाहरनगर, काजीपुरा, मुगलपुर उर्फ अगवानपुर मुस्तकम, बहतवाली मुस्तकम, बहतवाली अहतमाती, हरदासपुर, सैदपुर खादर, अबाबकरपुर, भगतपुर रतन, त्रिलोकपुर, घटवावाला, रुपपुर बहादुरपुर, दादूपुर पयांदपुर मुस्तकम, मेदनीपुर, गोधी, बिजना, हटहट, ठीकरी, ककरघट्टा, साहू नंगला, लक्ष्मीपुर कट्टई, याकूतपुर छपरा, डिलारी की जमीन शामिल है। रिंग रोड मूंढापांडे में राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू होकर कुंदरकी रोड, संभल रोड, दिल्ली रोड, कैलशा रोड, अगवानपुर बाईपास, दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए रामगंगा नदी के ऊपर से होकर काशीपुर रोड को पार कर मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें