फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिहार से पंजाब के बीच चलेंगी तीन और होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली से ठीक पहले रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें पंजाब से बिहार के बीच चलेंगी। मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से यात्री इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। 21 से 25 मार्च के बीच ये तीनों ट्रेनें सिर्फ एक-एक फेरा लगाएंगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (04538-37) चंडीगढ़-कटिहार-चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस 23 मार्च को चंडीगढ़ से शाम 7:15 बजे चलेगी। रात 12:45 बजे मुरादाबाद, 2:25 बजे बरेली में रुककर अगली रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहां से 25 मार्च को सुबह चार बजे चलकर अगले दिन तड़के 3:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रेन (04539) कटिहार-अंबाला एक्सप्रेस 23 मार्च को सुबह चार बजे कटिहार से चलेगी। अगले दिन तड़के 3:15 बजे मुरादाबाद में रुककर सुबह 9 बजे अंबाला पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में 12 अनारक्षित कोच भी होंगे। तीसरी ट्रेन (04534-33) सरहिंद-जयनगर-सरहिंद एक्सप्रेस 22 मार्च को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलेगी।
शाम 7:22 बजे मुरादाबाद व 9:15 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन शाम 7:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहां से 23 मार्च को रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन की रात 10:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5:15 बजे सरहिंद पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें