ठाकुरद्वारा। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो भाइयों ने तीनों युवकों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। उत्तराखंड के जसपुर निवासी मुशर्रफ आली, शकीरा और नईम का आरोप है कि ठाकुरद्वारा नगर निवासी दो भाइयों ने उन्हें सऊदी अरब के रियाद में एक कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उनसे एक व्यक्ति का खर्च करीब एक लाख रुपये बताया। दो भाइयों ने तीनों से एक-एक लाख रुपये लिए। इनमें से कुछ रुपया उन्होंने नगद लिया और कुछ पैसे अपने रिश्तेदारों के खाते में डलवाए लेकिन काफी समय बाद भी उन्होंने तीनों को सऊदी अरब नहीं भिजवाया। एक भाई स्वयं सऊदी अरब चला गया है। उनसे लिए गए रुपए मांगने पर वापस नहीं दे रहे हैं। ठगी का शिकार तीनों युवकों ने पुलिस से आरोपियों से पैसे दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।