फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कृषि प्रदर्शनी मेले में लगे झूले की खुली रॉड से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंपनीबाग में कृषि विभाग की ओर से लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में शनिवार रात झूले की एक रॉड से तीन लोग घायल हो गए। इसके चलते कुछ देर वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झूला बंद कराया।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से शहर के जिगर मंच, कंपनी बाग समेत आसपास क्षेत्र में कृषि प्रदर्शनी मेला लगा है। शनिवार रात कुछ युवक मेले में झूले के पास टहल रहे थे। इसी बीच झूले की एक रॉड बाहर निकल गई। इससे उधर से गुजर रहे उमेर और सुलेमान समेत तीन युवक घायल हो गए। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग उत्तेजित भी हो गए। सूचना पर मेला चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया घायल युवकों को उनके साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों ने झूला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मेला संचालन के लिए नहीं ली नगर निगम की एनओसी
मुरादाबाद।
नगर निगम क्षेत्र में चल रहे इस प्रदर्शनी को लेकर नगर निगम प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। यह हाल तब है जब गुजरात मेले में हुए हादसे की गाज लापरवाह नगर निगम अधिकारियों पर गिर चुकी है। लेकिन यहां नगर निगम के अफसर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि मेला संचालन को लेकर नगर निगम से किसी तरह की कोई एनओसी या राय नहीं ली गई। इस संबंध में हुई बैठक में भी निगम के अधिकारी मौजूद नहीं रहे हैं। मेले का कोई ठेकेदार है इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है।यह दूसरा ऐसा मामला है जब निगम अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा है। इससे कुछ दिन पहले मेले के ठेकेदार ने कंपनीबाग में कई दशक से ठेला, फड़ लगा जीविका चलाने वालों से अवैध वसूली की कोशिश की थी। इसकी शिकायत लेकर भी वेंडर निगम कार्यालय गए थे, लेकिन निगम अधिकारियों ने वह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें