कांठ। लदावली गांव में सोमवार रात कार सवारों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में शलभ, उसकी मां सुदेश और तहेरा भाई त्रिभुवन घायल हो गए। शलभ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपने घर के सामने सड़क पर खड़े थे। तभी रोबिन, आदित्य, दीपांशु और हरेंद्र कार में सवार होकर आए और उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग भी की। सूरज और धीरज ने डंडे से पीटकर उन्हें घायल कर दिया। छजलैट पुलिस ने शलभ की तहरीर पर रोबिन समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।