फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीतपुर में पति समेत तीन ससुरालियों से मारपीट, तीन घायल

Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बृहस्पतिवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम पीतपुर में पति पत्नी में कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में पुलिस ने पिता पुत्र समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीतपुर निवासी आदिल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी, इसी बात पर सुबह में पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन करके घर बुला लिया। इन लोागें ने मारपीट की तो लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। आदिल का आरोप है कि इसी बात को लेकर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे इरफान, शाने इलाही, गुलाम, दिलशाद, रऊफ और नूरैन अपने हाथों में लाठी डंडे व सरिये लेकर उसके घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है। एक आरोपी ने अपनी अंटी से तमंंचा निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दिया और गोली मारने की भी धमकी दी है। मारपीट के कारण उसके अलावा वाजिद और आसिम के चोटें आई हैं। साथ ही परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का कहना है कि जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें