फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में तीन बाइकें आपस में टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

तेवरखास गांव के पास मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे तीन बाइकें आपस में टकराई गई। हादसे में बाइक सवार बिलारी क्षेत्र के करावर गांव निवासी अमित कुमार (23) की मौत हो गई, जबकि अमित का चचेरा भाई अमन सिंह सहित अन्य बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अमित बहन के घर से लौट रहा था।



बिलारी थाना क्षेत्र के गांव करावर निवासी अमित कुमार करीब आठ साल से गाजियाबाद स्थित एक होटल में काम करता था। अमित सोमवार शाम को अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया स्थित बहन के घर आया था। मंगलवार को वह बाइक से बहन के घर से लौट रहा था। अमित के साथ बाइक पर उसका चचेरा भाई अमन उर्फ सहगल (16) भी था। उधर, कुंदरकी क्षेेत्र के गांव चतूपुर निवासी मुनीर हुसैन (24) गांव के अरबाज के साथ बाइक से बिलारी से घर लौट रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर गांव तेवरखास के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गई।
विज्ञापन




इस बीच मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव ईलर रसूलाबाद निवासी प्रदीप की बाइक भी दोनों बाइकों से टकरा गई। प्रदीप पत्नी क्रांति के साथ कुंदरकी से बिलारी जा रहा था। हादसे में तीनों बाइकों पर सवार दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के दौरान जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने घायल अमित, अमन और मुनीर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बिलारी में भर्ती कराया, जबकि अरबाज, प्रदीप व क्रांति को कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन और मुनीर हुसैन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। साथ ही अमित कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन




चचेरे भाई के साथ बहन के घर से लौट रहा था अमित



अमित कुमार सोमवार शाम गाजियाबाद से अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया स्थित बहन स्वाति के घर पहुंचा था। बहन के गांव में ही उसे चचेरा भाई अमन उर्फ सहगल मिल गया था, जो बुआ के घर आया था। मंगलवार दोपहर अमित और अमन बाइक से गांव करावर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में अमित की जान चली गई। अमित के परिवार में दो बड़े भाई दीपक व आलोक के अलावा माता निशा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें