फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टीएमयू छात्रों पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

टीएमयू की बस को हाईवे पर रोककर छात्रों पर हमला करने और तोड़फोड़ के आरोप पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने तीनों को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दिल्ली रोड स्थित टीएमयू की छुट्टी होने पर सोमवार की शाम साढ़े चार बजे बस छात्र - छात्राओं को लेकर कांठ रोड की तरफ छोड़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे के पहले ब्रिज पर पहुंची। इसी समय करीब दो दर्जन अज्ञात हमलावरों ने बस के आगे कई बाइक को खड़ी कर रोक लिया । हमलावरों ने बस के सवार छात्रों की लाठी डंडे और बेल्ट से पिटाई की। मारपीट देखकर बस में सवार अन्य छात्र छात्राएं चीखने लगे। दस मिनट तक हमलावरों ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद जाते समय हमलावरों ने बस पर पथराव किया। धमकी देते हुए हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों से पूछताछ करने के बाद इस मामले में बदर, राज गुप्ता निवासी पाकबड़ा और सलीम निवासी अकबरपुर गहरा थाना असमोली जिला संभल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बारे में थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की इस मामले में फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें