उन्होंने कहा कि व्यापारियों से लेकर किसानों तक के लिए सरकार ने काफी काम किए हैं। लिहाजा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उसे लोगों को बताएं। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को राजकीय यूनिवर्सिटी, हवाईअड्डे समेत कई सौगात दी है। इससे जहां यहां के गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे वहीं निर्यात को भी पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि सीएए राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि मानवता को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी मुसलमानों को ही सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए देखते हैं। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करती है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्शवाल, श्याम बिहारी शर्मा, राहुल सेठी, निमित जायसवाल, राजेश रस्तोगी, सर्वेश पटेल, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी आदि मौजूद रहे।