फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चांदपुर गढ़ी में चोरों ने चार दुकानों को बनाया निशाना, तीन दुकानों से जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी, चौथी दुकान में चोरी का प्रयास,

Wed, 25 Jun 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर गढ़ी में चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने सोने चांदी के आभूषण की दुकान समेत तीन दुकानों से जेवर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं चौथी दुकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन वहां से कुछ सामान नहीं ले गए। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पाकर सीओ ठाकुरद्वारा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची व जानकारी एकत्र की। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार की तड़के पुलिस टीम गश्त पर थी जैसे ही पुलिस की गाड़ी ग्राम चांदपुर गढ़ी के बाजार में पहुंची तो पुलिस टीम को मार्केट की एक दुकान के पास संदिग्ध नजर आए जिसके बाद पुलिस टीम उनकी तरफ पूछताछ करने के लिए चली तो पुलिस को अपनी तरफ आता देख वे गांव की तरफ भाग गए। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुकानों के पास पहुंचकर ग्रामीणों को जगाया वह दुकानदारों से अपनी दुकानों को देखने के लिए कहा। इसके बाद मार्केट के दुकानदार मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर मनोज चौधरी ने अपनी सोने चांदी के आभूषण की दुकान में देखा की दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी गायब थी। वहीं चोरों ने हाजी भूरा की किराना स्टोर की दुकान से भी नगदी व सामान चोरी कर लिया एवं योगेश वर्मा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी कर लिया। वहीं हिदायत अली की कॉस्मेटिक की दुकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया परंतु वहां से कोई सामान नहीं ले गए। चोरों ने सभी दुकानों में शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इस मामले में दुकानदार मनोज चौधरी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पाकर सीओ ठाकुरद्वारा, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची एवं जानकारी एकत्र की। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज चौधरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है एवं घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें