फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ई-रिक्शा चालक के घर में कूमल लगाकर चोरी, नकदी जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में चोरों ने मंगलवार देर रात ई-रिक्शा चालक के घर में चार जगह कूमल लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 70 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण, कपड़े और बर्तन समेत अन्य कीमती माल चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी इसरार और उसके परिजन गर्मी के चलते घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात में चोरों ने घर में चार जगह कूमल लगाया और अंदर दाखिल हो गए। इसरार की पत्नी गुलशन के मुताबिक चोरों ने ताला तोड़कर संदूक खंगाला और घर में रखी कमेटी की 70 हजार रुपये की नकदी, करीब 250 ग्राम चांदी, सोने के आभूषण, कपड़े और बर्तन चोरी कर ले गए। गुलशन अपनी बेटियों की शादी की तैयारी के लिए सामान जुटा रही थीं। चोरी की जानकारी सुबह होने पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया और जानकारी लेकर चली गई। वहीं नगर और ग्रामीण इलाके में लगातार हो रही चोरियों को लेकर लोगों में नाराजगी है लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा तक नहीं कर पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें