फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को बाथरूम में बंद कर कमरे में सामान समेटने लगा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवीन नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनुज गुप्ता के मकान में शनिवार रात चोर घुस गया। उसने मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी शैली को बाथरूम में बंद कर दिया और कमरे से सामान समेटकर एक थैले में रखने लगा।
विज्ञापन

अनुज गुप्ता ने बताया कि चोर ने अलमारी का लॉक तोड़ना शुरू कर दिया। पत्नी ने बाथरूम से बाहर आने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद था। उसने शोर मचाया तो मकान की पहली मंजिल पर अनुज ऊपर पहुंच गए। यह देख चोर भागने लगा। पति-पत्नी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। अनुज ने लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंकज बताया। वह कटघर के गोविंदनगर निवासी है। अनुज गुप्ता ने बताया कि पांच दिन पहले भी आरोपी ने चोरी की कोशिश की थी। तब आरोपी एक ब्लेड लेकर आया था। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो अपने हाथ में ब्लेड मारने की धमकी देकर भाग गया था।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें