फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादियों में मेहमान बनकर डांस करते, दावत खाते फिर बाइक चुराकर भाग जाते

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादियों पर भी चोरों की पैनी नजर है। वे शादियों में मेहमान बनकर पहले डांस करते फिर दावत का आनंद लेते, इसके बाद मौका पाते ही बाइक चोरी कर भाग जाते थे। शनिवार को पकड़े गए गिरोह ने अपनी करतूत पुलिस को बताई। इतना ही नहीं वे बाइक को ठिकाने लगाने के लिए पहले से ग्राहक भी खोजकर रखते थे, वारदात के बाद उसे बाइक बेचकर रफू चक्कर हो जाते थे। ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच बाइकें भी बरामद की हैं। बाइक मुरादाबाद के अलावा अन्य शहरों चोरी की थीं। इससे पहले भी आरोपी बाइकें चोरी कर बेच चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी वसीम अकरम 2 जनवरी को मुगलपुरा क्षेत्र में मिलक शादी हॉल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां उनकी बाइक चोरी कर ली गई थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज फुटेज खंगाली। जिसमें सामने आया है कि शादी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद बाइक चोरी कर फरार हो गए थे। शुक्रवार शाम मुगलपुरा क्षेत्र में जामा मस्जिद गेट के पास तीन युवक बाइक लेकर खड़े हैं। पुलिस ने टोका टाकी तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम कटघर के सिंहमन हजारी निवासी फैजान, मोहम्मद कैफ और मुगलपुरा के चामुंडा गली निवासी बाबू बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइक शादी समारोह से चोरी की थी। इसके बाद शहर और मुरादाबाद समेत अन्य शहरों में बाइक चोरी की घटना कबूल ली। आरोपियों की निशानदेही पर चार और बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने ये बाइक एक खंडहरनुमा मकान में छिपा रखी थीं। आरोपियों ने बताया कि वह ग्राहक मिलने पर शादी समारोह में मेहमान बनकर शामिल होते थे। यहां खाना खाने के बाद घर लौटते समय किसी न किसी बाइक को चोरी कर भाग निकलते थे। शनिवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
-
25-30 हजार में बेच देते थे बाइक
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करते हैं। दिन में फैक्टरी में काम करते हैं और रात को शहर में शादी समारोह में शामिल होते हैं। इसके बाद बाइक चोरी करने के बाद उसे 25-30 हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन


ग्राहक करते हैं स्पेंडर की अधिक मांग
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ग्राहक हीरो की स्पेंडर बाइक की ज्यादा मांग करते हैं। इस लिए वह शादी समारोह में खड़ी मेहमानों की बाइकों में स्पेंडर की तलाश करते हैं।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अब तक मुरादाबाद के अलावा संभल, रामपुर, उत्तराखंड के काशीपुर और जसपुर से भी बाइकें चोरी कर चुके हैं।


फुटेज में कैद हो थे चोरी
पुलिस को चोरों तक पहुंचने में फुटेज से काफी मदद मिली। मुगलपुरा क्षेत्र में दो जनवरी को बाइक चोरी करते हुए आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई थी। यहीं से पुलिस को मदद मिली और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें