मुरादाबाद। विद्युत निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए शनिवार को शहर में शटडाउन लेगा। इसके कारण सोनकपुर स्टेडियम रोड पर शाम चार से छह बजे तक, परंपरा सोसायटी में सुबह 10 से दोपहर 12, सेंटपॉल स्कूल के पास व जीवन ज्योति अस्पताल के पास सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इसके अलावा कटरानाज, कानपुर, कुटियावाली गली, सागर सराय, मेडिकल मार्केट में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, लालबाग, दीवान का बाजार, झब्बू का नाला, पुराना दसवां घाट में सुबह 8 से 11 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। विद्युत निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है।