मुरादाबाद। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत शहर में कई स्थानों पर नए एबी केबिल लगा रहा है। इसके लिए बुधवार को आठ स्थानों पर शटडाउन लिया गया है। खुशहालपुर चौक, लाइनपार माता मंदिर के पास, टाउनहॉल क्षेत्र में श्याम आइसक्रीम के पास, रेलवे स्टेशन रोड, होली का मैदान, पीर का बाजा क्षेत्र में रहमतनगर गली नंबर 6, कानून गोयान में सलार चौराहा के पास, लाजपतनगर में जाकिर आयरन स्टोर के पास सुबह 10 बजे दोपहर 3:30 बजे बिजली सप्लाई नहीं होगी। यह जानकारी शहर के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम ने दी है।