फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आपूर्ति ठप होने पर कुंदरकी बिजलीघर पर किया हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार की देर रात कुंदरकी नगर के मोहल्ला पूर्वी सादात और पश्चिमी सादात के उपभोक्ता कुंदरकी बिजलीघर पर पहुंच गए जब बात करने के लिए एसडीओ और जेई के फोन मिलाया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। साथ ही विद्युत कर्मी भी हरियाना रोड पर ज्यारत के पास रखे ट्रांसफार्मर की जर्जर बंच केबिल को ठीक करने से मना करने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तब पुलिस ने लोगाें को शांत किया। देर रात में विद्युत कर्मियों ने फाल्ट दूर किया जिसके बाद प्रभावित उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं हंगामा होने पर रविवार को ही जर्जर बंच केबिल बदलने के लिए तीन सौ मीटर नया बंच केबिल भी आ गया है जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें