फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होनी चाहिए कोई चूक : एडीजी

Fri, 05 Apr 2024 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव पर्यवेक्षक एडीजी, डीएम, एसपी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-24 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपादित कराने के लिए मंडी समिति में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश संबंधितों को दिए। चुनाव पर्यवेक्षक एडीजी पुलिस दीपक कांत पांडेय, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, लाइट, ईवीएम, वीवीपेट मशीन के रखरखाव और मॉनीटरिंग की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। बेरिकेडिंग कराने, जाली लगवाने, राजनैतिक दलों अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के रूकने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रहनी चाहिए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बनाए जाने वाले काउंटरों, वाहनों की पार्किंग आदि की जानकारी ली। अग्निशमन यंत्र भी लगाएं। परिसर की बेहतर साफ-सफाई तथा मूलभूत सुविधाओं पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, समुचित लाइट और वाहन के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए। स्ट्रांग रूम व आस-पास अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अमरोहा, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें