फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेल कुंज और होटल में चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के रेल कुंज कॉलोनी में हुई करीब एक करोड़ की चोरी और होटल से 30 लाख रुपये की नकदी और जेवर से भरा बैग गायब होने के मामले में भी पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है। एक सितंबर की रात रेल कुंज कॉलोनी में तीन घरों से करीब एक लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। इस घटना को 23 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। दूसरी घटना मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में रविवार की रात करीब 10 बजे हुई थी। रेलकर्मी के बेटे के सगाई समारोह में करीब 14 साल का एक किशोर घुसा और इस दौरान उसने दूल्हे की मां का बैग चोरी कर ले गया था। बैग में करीब 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर की तस्वीरें और वीडियो पुलिस के पास हैं, बावजूद इसके अब तक पुलिस आरोपी किशोर तक नहीं पहुंच पाई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें