मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में शनिवार की रात दो मजदूरों के घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दोनों घरों से चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर चंपत होने में सफल गए। पुलिस इस मामले में मौका मुआयना कर चोरों की तलाश कर रही है।
उमरी सब्जीपुर गांव के रहनेवाले मजदूर रिजवान का परिवार गर्मी के कारण बरामदे में सो रहा था। मौका भांपते हुए चोर मजदूर के घर में घुस गए। उन्होंने घर से नकदी और सोने चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख माल चोरी कर ले गए। इस मकान से करीब सौ मीटर दूर स्थित खुशबू के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर खुशबू के घर में दीवार कूदकर गए। चोरों ने इस घर से नकदी और सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़े सहित करीब दो लाख का माल समेटकर चले गए। मजदूरों को सुबह नींद टूटने पर चोरी की जानकारृी मिल सकी। मजदूरों का कहना था कि उनकी वर्षों की कमाई एक झटके में चोर लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने मजदूरों की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की काफी तलाश के बावजूद चोरों की पता नहीं चल सका।