फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चोरों ने कटघर थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात सहित करीब 70 हजार का समान चुरा लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
कटघर के बलदेवपुरी निवासी सुनील कुमार मंडी समिति स्थित कैंटीन पर काम करता है। सुनील ने बताया कि उसका भाई डबल फाटक के नजदीक रहता है। शनिवार को भाई के घर जागरण का कार्यक्रम था। पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ पूरा परिवार जागरण में शामिल होने गया था। रविवार सुबह जब सुनील घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर घर से तीन हजार रुपये, सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन जोड़ी पाजेब समेत करीब 65 से 70 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें