कांठ। नगर के मोहल्ला चौकबाजार में बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें रखा पर्स और बैटरी आदि सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। चौकबाजार निवासी मोहम्मद जीशान का कहना है कि छह फरवरी को उसकी कार मोहल्ले में एक स्कूल के पास खड़ी थी। जिसका शीशा तोड़कर चोर पर्स और बैटरी आदि चोरी करके ले गए। पर्स में उसके जरूरी दस्तावेज भी मौजूद रहे।