फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक ने गोली मारकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने अवसाद में आकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक बार पिता ने उससे तमंचा छीन लिया, लेकिन उसने दोबारा कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के अप्सरा कालोनी निवासी मनोज उर्फ मिंटू (28) मझोला के बैंक कॉलोनी खुशहालपुर रहता था। इस मकान में चार किरायेदार रहते हैं। मनोज पहले नगर निगम में संविदा पर गाड़ी चलाता था लेकिन उसने काम छोड़ दिया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज की पत्नी करीब डेढ़ माह पहले मायके चली गई थी। इस कारण मनोज अवसाद में रहता था। पिता धर्मपाल गांव से आकर उसके पास ही रह रहे थे, लेकिन वह अवसाद से नहीं निकल पाया। मंगलवार रात नौ बजे मनोज ने अपने ही मकान में तमंचे से गोली मारने की कोशिश करने लगा। पिता धर्मपाल ने उससे पहले तमंचा छीन लिया। इसके बाद वह किरायेदार को बुलाने चले गए। इसी बीच उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक विभाग मौके पर बुला ली। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें