फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला को पति और उसकी पहली पत्नी ने मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरा निवासी महिला रोनू ने बताया कि उसके पहले पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से शादी की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद महिला को बता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि पति और उसकी पहली पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया था। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पति और उसकी दूसरी पत्नी ने समझौता कर लिया कि अब उसके साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। घर ले आरोपी पति पत्नी ने फिर से महिला के साथ मारपीट की है। अब अपने बच्चे के साथ दर दर भटक रही है। महिला ने अमरोहा एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब महिला ने मुरादाबाद के एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें