फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी ने की रेकी... पति ने चचेरे भाइयों के साथ खंगाले घर, गिरफ्तार हुए तो जेवर देख पुलिस भी हैरान

Wed, 24 Jul 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने चोरी करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लाखों के जेवर बरामद किए गए हैं। पता चला है कि महिला घरों की रेकी करती थी जबकि उसके पति चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी अमित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत तमाम सामान बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसे यह सामान अरविंद ने बेचने के लिए दिया था।अरविंद अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर घरों में चोरी करता है।

विज्ञापन


इससे पहले उसकी पत्नी घरों की रेकी करती है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोर परिवार की तलाश कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात सोनकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास से आदर्श कॉलोनी निवासी अमित को गिरफ्तार किया।

पुलिस को उसके पास से 40 ग्राम स्मैक, सोने के तीन हार, दो कंगन, चेन, तीन लॉकेट, दो सादा लॉकेट, एक चेन, 13 अंगूठी, छह जोड़ी झुमके, एक टाॅप्स, एक बाली, नथ समेत 38.6 तोला सोना, 508 ग्राम चांदी के अलावा 2,64,100 रुपये नकद मिले।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका साथी आदर्श कॉलोनी निवासी अरविंद, उसकी पत्नी सुमन और चचेरे भाई अरुण और अमित मिलकर घरों में चोरी करते हैं। अरविंद की पत्नी घरों में नौकरानी बनकर जाती है और रेकी करने के बाद अपने पति अरविंद को बताती है।

इसके बाद अरविंद अपने चचेरे भाइयों के साथ घरों को निशाना बनाता है। अरविंद और उसकी पत्नी व चचेचे भाइयों ने चोरी करने के बाद सामान अपने साथी अमित को बेचने के लिए दिया था।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी आरोपी अमित पुत्र अमर सिंह, अरविंद, उसकी पत्नी सुमन, अमित पुत्र प्रदीप और अरुण के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को आरोपी अमित पुत्र अमर सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपियों ने कहां-कहां चोरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें