फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामलीला में हुआ श्री राम और सीता का विवाह

Sat, 17 Oct 2026 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात को हुए मंचन में श्री राम और सीता के विवाह का मंचन किया गया। श्री राम को सीता के वरमाला पहनाने के बाद जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। पूजा-अर्चना के बाद मंच पर कलाकारों ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं। स्वयंवर में देश-विदेश के राजा भाग लेने आते हैं लेकिन वे स्वयंवर में रखे धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर उसे उठा भी नहीं पाते हैं। राजा जनक की शर्त थी कि जो स्वयंवर में रखें भगवान शिव के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा। जब सभी राजा धनुष को उठाने में भी विफल हो जाते हैं तो श्री राम ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से स्वयंवर में रखे धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तो धनुष टूट जाता है। इस पर सीता उन्हें वरमाला पहना देती है और श्री राम का उनसे विवाह हो जाता है। मंगल गीत गाए जाते हैं लेकिन तभी धनुष टूटने की जानकारी मिलने पर परशुराम क्रोधित होकर वहां आते हैं। उनका लक्ष्मण से तीखा संवाद होता है। बाद में परशुराम श्री राम के बारे में जानकार वहां से चले जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार पूठिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें