फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंधी से दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम आंधी के दौरान मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि उसकी पोती घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुंदरकी के ग्राम रसूलपुर हमीर निवासी मुरादन (60) पत्नी मुनव्वर हुसैन अपनी तीन वर्षीय पोती जिया पुत्री मुसव्वर अली को खिला रही थी। इसी बीच आंधी आ गई। दादी पोती मकान के अंदर जाने लगीं। इसी हवा से मकान की दीवार भरभरा कर आंगन में गिर गई। मलबे के दबने में मुरादन और उनकी पोती जिया दब गई। परिजन और आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया और स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां वृद्घा मुरादन की हालत गंभीर होने पर उनको परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बालिका का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना था कि हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं थी जिसके चलते मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें