फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में संभल-बहजोई मार्ग पर रोडवेज बस से ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारेे खेत में जाकर पलट गया। चालक और परिचालक ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। वहीं, शोर शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संभल-बहजोई मार्ग पर संभल की ओर से आ रही रोडवेज को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक किया तो ट्रक स्टेरिंग फेल हो गया। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार होने के कारण भूसे की बोंगी को तोड़ता हुआ पलट गया। ट्रक के पलटते समय चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें