फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के आठ मार्गों की पटरियों का होगा सुधार, लगेंगे रंगीन टायल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आठ मार्गों की पटरियों का होगा सुधार, लगेंगे रंगीन टाइल्स
विज्ञापन

मुरादाबाद। शहर की सड़कों के साथ-साथ आठ मार्गों की पटरियों की भी मरम्मत कराई जाएगी। इसमें रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक की सड़क की पटरी भी शामिल है। पटरियों की मरम्मत कराए जाने पर 79.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टाइल्स की मरम्मत से पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी दूर होगी साथ ही शहर की सड़कों की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मार्गों की साइड पटरियों की दशा काफी खराब है। इसमें स्टेशन रोड से रोडवेज बस अड्डे तक का करीब 500 मीटर का मार्ग भी शामिल है। इसकी साइड पटरियों के कुछ भाग पर अस्थायी अतिक्रमण भी है। जो बची हैं उनकी दशा काफी खराब है। वह सड़क से नीचे हैं और कच्ची भी। 17.77 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग के दोनों साइड पर कलर सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहर के सात अन्य मार्गों की भी साइड पटरियों पर कलर टाइल्स, पेवर ब्लॉक से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

000
साइड पटरी धनराशि (रुपये में)
- निरीक्षण भवन से जिला एवं सत्र न्यायालय तक 934829
- आईसीआईसी बैंक से दयानंद कॉलेज तक 939999
- जीवन ज्योति अस्पताल से ग्रीन मिडोज तक 923603
- लोकोशेड पुल से चंदन की दुकान के आगे तक 873793
- मानसरोवर चौराहे से केपी के मकान तक 878789
- दिल्ली रोड पर जैन मंदिर से मझोली चौराहे तक 872150
- लोकोशेड पुल से गंगा मार्बल के आगे तक। 791326
00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें