फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेंगकर घरों तक पहुंचने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार सरिता नगर में चोरी की घटनाएं करने वाले चोर को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी रेंगकर घरों तक पहुंच जाता है। जिस कारण वह सीसीटीवी कैमरों से बच निकलता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोर लाइन पार में एक मकान के बार खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करके ले जा रहा था। लोगों उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि यह चोर रेंगकर चलता है। जिस कारण वह पकड़ में नहीं आता। दो दिन पहले उसने शिक्षक कमल कुमार के घर से दो लैपटाॅप चोरी और अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा बैंक कर्मचारी विवेक त्यागी और रेलवे कर्मचारी प्रदीप कुमार के घर में चोरी की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें