फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिविर में तहसीलदार ने दी नए कानूनों की जानकारी

Fri, 06 Nov 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे तहसीलदार राजकुमार सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नए नियम कानूनों की जानकारी दी। तहसीलदार ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाए जाने का उद्देश्य बताया। समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्ग को शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय मिलने के तरीके बताए। शिविर में आए लोगों द्वारा राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब भी तहसीलदार ने दिए। शिविर में रजिस्ट्रार कानूनगो यशपाल गिरि, पैराविधिक सहायक अदनान हुसैन और रिंकी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें