फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोल्डड्रिंक पिलाकर किया छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र की 12 वीं छात्रा को युवक ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने ब्लैकमेल भी किया। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। उसके मां-बाप ने मझोला थाने में तहरीर दी। सिविल लाइंस के सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन

18 वर्षीय पीड़ित छात्रा के पिता ने मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मझोला थाना क्षेत्र की छात्रा के पिता ने बताया कि शाहपुर तिगरी निवासी अमन उसकी बेटी का स्कूल आते-जाते पीछा करता था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लिया। 16 जून को छात्रा के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी अमन घर पहुंच गया। आरोप है कि अमन ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। कुछ फोटो भी खींच लिए। छात्रा ने होश में आने पर विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। मां के पूछने पर वह रोने लगी और उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें