फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंदिर पौड़ाखेड़ा में पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला का मंचन

Tue, 13 Oct 2026 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मंदिर पौड़ाखेड़ा परिसर में पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में रामलीला मंचन का शुभारंभ भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह द्वारा किया गया। पूजन में पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रविजय सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, दुष्यंत चौहान, प्रशांत चौधरी, अभिषेक शर्मा, पुष्पेंद्र ठाकुर, नितिन डुडेजा, आदित्य शंखधार, निहाल सिंह, गिरीश बाबू आदि रहे। पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। रामलीला के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है। रामलीला पूजन और उद्घाटन में बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। बाद में सनातन धर्म रामलीला कमेटी स्योंडारा के सदस्यों ने रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें