फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का नारा ले डूबेगा : डॉ. बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि भाजपा को हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का नारा ले डूबेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष मजबूती से लड़कर कड़ी शिकस्त देगा। देश में भाजपा ने मुसलमानों के साथ लगातार नाइंसाफी की है जिसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

संभल के सपा सांसद रविवार दोपहर बाद बिलारी नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रसूले अकरम की शान में गुस्ताखी करने वालों को अभी तक कड़ी सजा नहीं दी गई और इस मामले में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोई बयान भी नहीं दिया। सपा सांसद ने कहा कि भाजपा मुसलमानों पर लगातार जुल्म कर रही है और डरा धमकाकर अपने साथ करने की कोशिश कर रही है लेकिन समय आने पर समझदार मुसलमान भाजपा का सहयोग नहीं करेगा।
सपा सांसद डॉ. बर्क ने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और भुुखमरी लगातार बढ़ रही है लेकिन भाजपा सरकार को देश के आर्थिक हालात ठीक करने की चिंता नही है। कहा कि वह नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, अल्लाह से डरते हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में सपा को कामयाबी मिलेगी। संभल लोकसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की प्राथमिकता पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपनी संभल लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से सभी जाति वर्गों और सभी क्षेत्रों का विकास कराने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें