मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने शूटर की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उनके परिचितों से रुपये ट्रासंफर करा लिए हैं। शूटर ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी तंजीत सिंह ने बताया कि वह शूटर हैं।
इंस्टाग्राम उनकी आईडी बनी है। 29 अगस्त को साइबर अपराधियों ने उनकी आईडी हैक कर ली थी। इसके बाद उसका पासवर्ड भी बदल दिया।
साइबर अपराधियों ने उनके मित्र, रिश्तेदार और अन्य परिचितों को मैसेज भेजकर रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। तंजीत ने बताया कि उनके एक रिश्तदार ने कॉल रुपये मांगने का कारण पूछा तो उन्हें आईडी हैक होने की जानकारी हुई। तंजीत ने साइबर सेल में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।