प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार के निर्देश पर बिना मानचित्र पास कराए किए जा रहे निर्माण को सील व ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। जेई तेजवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला बरबलान निवासी सरवर यासमीन पत्नी कमर अनवर और कमर अनवर पुत्र हाजी जफर निवासी मोहल्ला बरबलान द्वारा ग्राम नगला खेम में बिना मानचित्र के निर्माण कराने पर टीम ने 18 अप्रैल 2022 को निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया था। इस कार्रवाई की एक प्रति थाना कठघर को भी दी गई थी। जेई ने बताया कि भवन पर लगी सील को तोड़ कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण प्रवर्तन दल ने निर्माणाधीन भवन को पुनः सील कर दिया है। जेई ने बताया कि बंद सील को खोलने के आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को थाना कटघर में एफआईआर के लिए तहरीर दी जाएगी।