फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजनीतिक दलों का टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों की भागदौड़ बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। राजनीतिक दलों से मेयर और पार्षद का टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों में होड़ मची है। टिकट पाने के लिए सभी दलों भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप के वरिष्ठ नेताओं से आवेदक संपर्क कर रहे हैं। अभी तक किसी दल ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

भाजपा के पास मेयर के लिए 12 आवेदन आए
भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मेयर का टिकट लेने के लिए मदालसा शर्मा, व्यापारी नेता गिरीश भंडूला, के के मिश्रा, निवर्तमान मेयर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, डॉ. विवेक गोयल, राजेश रस्तोगी, महेंद्र सिंह बब्बू, अंजू लोचब, अनुपेंद्र सिंह, किशन लाल सैनी के आवेदन आए हैं। अभी विहिप नेता सतीश अरोरा ने भी आवेदन देने के लिए फोन से संपर्क किया है। इसके अलावा पार्षद प्रत्याशी के लिए 350 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


सपा के पास पहले ही 35 आवेदन आए थे
समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षकों ने पहले ही 35 लोगों का आवेदन लिया था। इस मामले में पर्यवेक्षक ने आवेदकों का एक पैनल बनाकर उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेज दिया है। पार्टी के लोगों का कहना है कि शीघ्र ही चुनाव संचालन समिति गठित की जाएगी। इस मामले में प्रदेश स्तर पर कवायद चल रही है। पार्षदों के लिए भी लोग सपा कार्यालय में आवेदन दे रहे हैं। इस मामले में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में चुनाव का संचालन किया जाएगा।
चुनाव को धार देने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आज आएंगे
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि अभी तक मेयर के लिए सात आवेदन आए हैं। चुनाव को धार देने के लिए मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल जिला कार्यालय में दोपहर दो बजे आएंगे। वे प्रत्याशियों से मुलाकात कर स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। संभावना है कि राष्ट्रीय सचिव के आने पर काफी आवेदन भी आएंगे। राष्ट्रीय सचिव के समक्ष ही चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बसपा के पास अन्य दलों के लोग भी आए
बसपा के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बैठक की। इस बीच मेयर पद के लिए सात और पार्षदों के लिए सौ लोगों ने आवेदन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश का कहना है कि उनके पास भाजपा और सपा के नेता भी आए हैं। पार्टी के टिकट बंटवारे के मामले में मंडल स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है। शीघ्र ही पार्टी मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा करेगी। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें