संभल। दो दिन से हो रही बारिश के चलते मंगलवार की सुबह को दो मजदूरों के मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की कोई हताहत नहीं हुआ। मामूली चोट लगी है। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर निवासी मजदूर कल्लू सिंह पासी पुत्र रामचंद्र सिंह के मकान की कच्ची छत थी, जो बीते दो दिनों से हो रही भरी बारिश के चलते कमजोर हो गई। तेज बारिश के चलते सोमवार की रात्रि को मजदूर के मकान का छज्जा गिरा तो उसे खलबली मच गई। जिसके बाद वह पूरी रात जागकर काटी। मंगलवार की सुबह को बिना बारिश के ही मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मजदूर मामूली रूप से चोटिल हो गया है। हादसा होने पर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े कर पहुंचे और मलबे से सामान को सुरक्षित निकालने में मदद की। इसी गांव के रहने वाले मजदूर रामपाल सिंह पुत्र सूखा के मकान की भी कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही की इनके भी किसी प्रकार की कोई हानि व चोट नहीं लगी है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की है। जिसको वह अधिकारियों को देंगे। ताकि पीड़ित मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। उधर मजदूर कल्लू सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार ग्राम प्रधान को आवेदन पत्र भी दिए हैं लेकिन योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के हादकपुर में सुरेश का मंगलवार को कच्चा मकान गिर गया। इसमें दो पशु दबकर मर गए। करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।