फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में तेज बहाव से फिर कट गया पुल को जोड़ने वाला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गंगानगर में बुलंदशहर को जाने के लिए बने पुल को जोड़ने वाली सड़क फिर ध्वस्त हो गई है। सोमवार देर शाम पीडब्ल्यूडी ने बैरीकेडिंग के साथ मिट्टी डालकर मार्ग को अस्थायी रूप से छोटे वाहनों के लिए चालू कर दिया था लेकिन देर रात गंगा में पानी के तेज बहाव से हुए कटान में सड़क फिर से ध्वस्त हो गई है। जिससे चालू किया गया छोटे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी जलाशयों से गंगा में लगातार छोड़े जा रहे पानी के तेज बहाव से खादर में कटान हो रहा है। बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग के बावजूद कटान नहीं रुक पाया और शनिवार की रात करीब 1:00 बजे गंगा नगर पुल को जोड़ने वाली स्लैब और 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई थी। रविवार को जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पीडब्ल्यूडी और बाढ़ खंड ने मरम्मत कराकर सोमवार की शाम अस्थायी रूप से छोटे वाहनों के लिए रास्ता बना दिया था लेकिन रात में ही गंगा में पानी के तेज बहाव से बैरिकेडिंग एवं मिट्टी फिर से कट गई और छोटे वाहनोें के लिए बनाया गया रास्ता भी बंद हो गया।
गंगानगर में गंगा पुल को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त होने के कारण बुलंदशहर जिले से सीधा संपर्क कट गया है। मार्ग को सही करने के लिए लगातार मरम्मत कार्य चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में सड़क का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही आवागमन सुचारु कराया जाए।
विज्ञापन

सोमवार देरशाम मरम्मत के बाद सड़क अस्थायी रूप से चालू की थी लेकिन रात में गंगा कटान तेज होने की वजह से फिर से सड़क के नीचे से मिट्टी कट गई। जिस कारण फिर से यातायात बंद हो गया है। अब लकड़ी की बल्ली लगाकर नीचे से बैरिकेडिंग की जा रही है। दो दिन में मार्ग को सुचारु कराया जाएगा।-विजय कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें