कांठ। भैयादूज के त्योहार पर भाइयों के घर उनके माथे पर तिलक कर मिठाई और गोले भेंट करने के लिए गई बहनों की दूसरे दिन शुक्रवार को हुई जबरदस्त वापसी से कांठ में पूरा दिन वाहनों में भारी भीड़ रही।वहीं वाहनों की कमी के कारण बहनों को सड़क किनारे खड़े होकर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बसों और ट्रेनों सहित डग्गामार वाहनों में यात्रियों की अधिक भीड़ रही। बहनों को वाहनों की कमी के चलते जोखिम भरा सफर तक करना पड़ा। कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर भीड़ के कारण पुलिस को भी व्यवस्था में बनाने में पसीने छूट गए। शुक्रवार को सबसे अधिक जाम की स्थित कांठ नगर के गांधी आश्रम चौराहे, पेट्रोल पंप तिराहा, मिश्रीपुर तिराहा और बस स्टैंड पर रही। यहां दुकानों के आगे फैला सामान और मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के किनारे पसरा अतिक्रमण भी अव्यवस्था का मुख्य कारण रहा।