फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निकाय चुनाव के परिणाम तय करेंगे लोकसभा चुनाव की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में निकाय चुनाव के परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव की जमीन तय करेंगे। भाजपा शहर में हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है तो कांग्रेस इस सीट को अपने कब्जे में लेकर लोकसभा चुनाव से पहले वोटरों में पैठ बनाना चाहती है। पिछले कई चुनाव से हार रहीं बसपा और सपा भी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी अपनी जमीन बनाने में जुटी हैं। मुरादाबाद की मेयर सीट पर पिछले दस साल से भाजपा का कब्जा है। 2012 में इस सीट पर भाजपा से बीना अग्रवाल मेयर चुनी गई थीं। उनके देहांत के बाद उपचुनाव में उनके पति विनोद अग्रवाल ने जीत दर्ज की थी। 2017 में विनोद अग्रवाल ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। अब फिर से विनोद अग्रवाल जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ समेत कई बड़े नेता यहां चुनावी रैलियां कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का गृह जनपद भी है। ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं भी साख भी दांव पर लगी है। बृहस्पतिवार को मतदान करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा भी किया है कि मुरादाबाद समेत प्रदेश की सभी नगर निगम की सीटें भाजपा ही जीतेगी जबकि कांग्रेस ने 2017 की तरह इस बार भी हाजी रिजवान कुरैशी पर ही दाव लगाया था। पिछली बार हाजी रिजवान 70 हजार से अधिक वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। पिछले बार की कसर हाजी रिजवान इस बार पूरी करने की कोशिश में जुटे रहे। उन्होंने प्रचार के दौरान जनता के सामने अपने पिछले चुनाव के आंकड़े रखे। उन्हें बताया कि वो ही भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे सकते हैं।
दूसरा प्रत्याशी उनके आस पास भी नहीं है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र जारी कर अपील भी की थी कि हाजी रिजवान कुरैशी के पक्ष में मतदान करें। इसके अलावा मुरादाबाद में सपा के एक सांसद और पांच विधायक हैं। सभा भी लोकसभा चुनाव से पहले मेयर सीट पर कब्जा करना चाहती है। नगर निकाय के परिणाम इस इस बात का फैसला करेंगे कि उत्तर प्रदेश में 2012 से लगातार चुनाव में हार का स्वाद चखती आ रही बसपा की लोकसभा चुनाव से पहले जमीनी हकीकत क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें