फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम की घोषणा सुनते ही राशन डीलर ने मनाई खुशी

Tue, 18 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र के राशन डीलरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण में मुख्यमंत्री ने राशन डीलरों का मानदेय 90 रुपये से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। घोषणा सुनते ही राशन डीलरों के चेहरे खुशी से खिल गए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और पूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का पीला पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री डॉ ओमपाल सिंह सैनी और जिला उपाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पद पर तेजी से दौड़ रहा है। सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और किसानों का हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीडीओ उमाकांत मुद्गल, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह और अमित कुमार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें