फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस लाइन बनकर तैयार, हैंडओवर करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले को जल्द अपनी नई पुलिस लाइन मिल जाएगी। इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने की कवायद चल रही है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हस्तांतरण संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया का निर्धारण किया है। इसके लिए डीएम ने समिति गठित कर दी है। सीडीओ को अध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी अमरोहा के अधिशासी अभियंता को संयोजक, बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग मुरादाबाद, विद्युत नगरीय वितरण खंड अमरोहा, एएसपी, सीएफओ व जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को नामित किया गया है। समिति नवीन पुलिस लाइन के आवासीय व गैर आवासीय भवनों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि संभवतया 21 जनवरी को निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें