फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नेपाल के तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने मंदिर में ठहरवाया

Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मंगलवार की रात कांठ बस हादसे में घायल हुए और सकुशल बचे नेपाल के तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने व्यवस्था कर नगर के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पर ठहराने की व्यवस्था कराई। सभी को पुलिस ने हादसा स्थल और अस्पताल से वाहनों के द्वारा मंदिर तक पहुंचाया। वहीं पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस से भी यात्रियों का सामान निकलवाकर उनके सुपुर्द किया। इधर ज्यादा घायल हुए कुछ तीर्थ यात्रियों को सीएचसी में ही भर्ती किया हुआ है। क्षेत्र के गांव गढ़ी अड्डे पर मंगलवार की शाम हुए नेपाली तीर्थ यात्रियों की बस हादसे के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर गांव गढ़ी, समदगढ़ी उर्फ सिकंदराबाद के ग्रामीण एकदम दौड़कर मुरादाबाद-हरिद्वार की ओर पहुंचे। घायल यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस से सूचना दी और स्वयं भी बस में फंसे यात्रियों की मदद में जुट गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हादसा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें