फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंडिया में घास फूस से घिरा है खेल का मैदान

Fri, 13 Nov 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। देखभाल के अभाव में कुंदरकी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंडिया में खेल मैदान बदहाली का शिकार है जिसमें घास फूस खड़ी नजर आई जिसके चलते खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप नजर आईं। साथ ही मूलभूत सुविधाएं और खेल सामग्री तक भी नहीं हैं जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि पंडिया की आबादी से लगभग पांच बीघा से भूमि है जिसकी कुछ भूमि अतिक्रमण की जद में नजर आई। पंडिया निवासी युवा अनुराग बसंत का कहा है कि देखभाल के अभाव में खेल मैदान बदहाल है जिसकी वजह से गांव की खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है जबकि खेल मैदान में सफाई करके उसके समतल कराना चाहिए। साथ ही पैदल चलने के लिए ट्रैक बने, पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। पहले से ही यहां पर बैठने के लिए बैंचें डाली गई जोकि अब गायब हो चुकी हैं। युवा शरद कुमार का कहना है कि खेल मैदान की सबसे पहले बाउंड्रीवॉल होनी चाहिए और खेलकूद का सामान की व्यवस्था हो जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। साथ ही बाउंड्रीवॉल होने से खेल मैदान सुरक्षित रहेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि खेल मैदान को समतल करने और बाउंड्रीवॉल के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया जिसकी स्वीकृति मिलने पर खेल मैदान को विकसित कराया जाएगा। वहीं पंडिया की ग्राम प्रशासक नाजमा बेगम का कहना है कि बरसात के मौसम में खेल मैदान में घास फूस उग गई होगी जिसकी साफ सफाई कराई जाएगी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें