फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडलायुक्त की प्रतिनियुक्ति की अवधि खत्म, डीएम को सौंपा प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि बुधवार को पूरी हो गई। केंद्र सरकार से कोई नया आदेश नहीं आने के कारण उन्होंने अपना प्रभार डीएम मुरादाबाद को सौंप दिया। अब अपर आयुक्त ही कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह 2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सपा शासनकाल में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को प्रदेश में आने के बाद आंजनेय कुमार सिंह को रामपुर जिले का डीएम बनाया गया था। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन डीएम ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद आजम खां ने भी डीएम आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।
आंजनेय कुमार सिंह के डीएम रहते ही कई केस दर्ज होने के बाद आजम खां को जेल जाना पड़ा। कुछ मामलों में आजम खां को सजा भी हुई तो तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह भी सुर्खियों में आए। तीन साल पहले शासन ने डीएम को प्रोन्नति देकर मुरादाबाद का मंडलायुक्त नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन

आईएएस आंजनेय कुमार सिंह के कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन बार उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई। 14 अगस्त की रात प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल समाप्त होने पर मंडलायुक्त ने अपना चार्ज डीएम अनुज सिंह को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि अब मंडलायुक्त कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी अपर आयुक्त की होगी। वे सरकारी आवास पर ही ध्वजारोहण करेंगे। मंडलायुक्त के तौर पर आंजनेय कुमार सिंह तीन साल तक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें