बिलारी। नगरपालिका परिषद के स्वच्छता से ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार दोपहर पालिका कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव और ईओ रजनी सिंह ने नगरपालिका स्टाफ,सफाई मित्रों,पालिका सभासदों और नागरिकों को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सफल बनाने की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान के जरिए विशेष सफाई कार्य किया जाएगा। बाद में स्वच्छत भारत दिवस कार्यक्रम आयोजित कर सफाई मित्र, स्वच्छ सारथी और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कई पालिका सभासद और समस्त पालिका कर्मी मौजूद रहे।